Giridih News :महिला उद्यमिता को पंख देने को जिला स्तरीय कार्यशाला
शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, गिरिडीह द्वारा शहर के मधुर मुस्कान रेस्ट हाउस में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. यह कार्यशाला उद्योग विभाग (झारखंड सरकार) और झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी.
प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने पर बल
उक्त विशेष सत्र का मूल आधार विश्व बैंक समर्थित रैंप कार्यक्रम रहा. कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को औपचारिक स्वरूप प्रदान करना और बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है. कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं और सब्सिडी के बारे में बताया गया. उद्यम को कुशलतापूर्वक चलाने के लिए आवश्यक तकनीकी की जानकारी दी गयी. उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने और ब्रांडिंग के तरीके बताये गये. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन गिरिडीह के ईओडीबी मैनेजर दीपक कुमार नायक ने की. मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमृत कुमार, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक राकेश कुमार, सीए राकेश कुमार, अधिवक्ता सुदीप गुप्ता, पाकुड़ के प्रखंड उद्यमी समन्वयक अविनाश कुमार, चित्तरंजन सिंह आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.