इसमें महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित व सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बेबी देवी व समिति की प्रदेश अध्यक्ष अंजू सोनी ने किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि महिलाओं को जब तक उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा तंत्र की पूरी जानकारी नहीं होगी, तब तक समाज में वास्तविक समानता संभव नहीं है. उन्होंने महिलाओं से शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर बनने की अपील की. अंजू सोनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, पारिवारिक एवं कानूनी रूप से मजबूत बनाना है. समिति लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रही है.
कानून की दी गयी जानकारी
प्रशिक्षण सत्र के दौरान महिलाओं को दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में डुमरी, निमियाघाट, गिरिडीह, नावाडीह, गोमिया, बोकारो सिटी, चास व खुदगड्डा क्षेत्र से समिति की सदस्य समेत प्रदेश सचिव पूनम कुमारी, उपाध्यक्ष राजकुमारी किन्नर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमिषा सोनी, मालती देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी आदि उपस्थित थीं.
