Giridih News :महिला को शांदी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस

Giridih News :पति के सूरत में रहने का लाभ उठाकर गांव के ही एक युवक ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया. बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया. महिला ने इसकी शिकायत बेंगाबाद थाना में की है.

शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज

पति के सूरत में रहने का लाभ उठाकर गांव के ही एक युवक ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया. इससे महिला ने एक संतान को जन्म दिया. महिला के पति उसे अपने साथ रखने से इनकार करने लगा. वहीं, प्रेमी भी अपनाने से मुकर रहा है. परेशान महिला ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला ताराजोरी पंचायत के एक गांव का है. पीड़िता के अनुसार उसके पति सूरत शहर में मजदूरी करते थे. गांव का ही युवक वर्ष 2023 में घर में अकेली होने का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से वह शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा. उसने एक संतान को जन्म दिया. इसकी जानकारी उसके पति को भी हो गयी. पति उसे अपने साथ रखने से साफ परहेज कर दिया. वहीं, युवक भी अब उसे अपनाने से मुकर गया. परेशान होकर महिला बेंगाबाद थाना पहुंची और युवक के खिलाफ केस किया. केस दर्ज कर बेंगाबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >