Giridih News :घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जलाने का प्रयास

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जलाने का प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता ने रविवार को जमुआ थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है.

जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जलाने का प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता ने रविवार को जमुआ थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 1:10 बजे जब वह अपने पुत्र रितेश कुमार साव के साथ कमरे में सो रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने उनके घर के गली दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. इनमें विकास साव, बड़कू साव और फागू साव शामिल थे. तीनों ने उसके अलावा उसके बेटे पर हमला कर दिया. फागू के हाथ में पिस्टल, बड़कू साव के हाथ में चाकू और लोहे का रॅड था. इसी दौरान विकास ने छेड़छाड़ की कोशिश की. विरोध करने पर बड़कू ने दबोच लिया और मारपीट वगाली-गलौज करने लगा. आरोपियों ने उसे जलाने की कोशिश की. बड़कू मिट्टी का तेल लेकर आया और शरीर छिड़क दिया. बेटा मौके पर पहुंचा और माचिस छीनकर फेंक दिया, जिससे उसकी जान बच गयी. आरोपी उ,के घर से सोने की चेन, कान की बाली और करीब 35,000 नकद लूटकर फरार हो गये. महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. गश्ती दल मौके पर पहुंची और घायल महिला को पहले जमुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा. प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >