सड़क किनारे बैठे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

पुरनाबथान गांव में सड़क किनारे बैठे एक परिवार पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने हमला बोल दिया. इस हादसे में 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

देवरी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान गांव के टोला रमनोटांड़ में मंगलवार की रात बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. हादसे में महिला के परिवार के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए जलखरियोडीह स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रमीला देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना में बाइक सवार के भी घायल होने की बात बतायी गयी है.

सड़क किनारे बैठे थे परिवार के लोग

मिली जानकारी के अनुसार, पुरनाबथान गांव निवासी गणेश तुरी की पत्नी प्रमीला देवी मंगलवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चतरो-झगरुडीह सड़क के किनारे बैठी थीं. इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें और उनके साथ बैठे दो अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद सभी घायल हो गये.

अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जलखरियोडीह स्थित अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमीला देवी को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल अन्य लोगों और बाइक सवार का इलाज कराया गया.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली और हादसे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >