Giridih News :इसरी बाजार में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार में रविवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ निवासी स्व. सीताराम पांडेय की पत्नी कौशल्या देवी (72) के रूप में हुई. बताया जाता है कि मृतका एक महिला के साथ मेडिकल स्टोर गयी थी. रास्ते में मुहर्रम का जुलूस निकला था और उसमें डीजे बज रहा था. एक दवा दुकान के पास कौशल्या देवी असंतुलित होकर गिर गयी.

मुहर्रम के जुलूस में बज रहे डीजे के पास पहुंचते ही हुई अचेत

डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार में रविवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ निवासी स्व. सीताराम पांडेय की पत्नी कौशल्या देवी (72) के रूप में हुई. बताया जाता है कि मृतका एक महिला के साथ मेडिकल स्टोर गयी थी. रास्ते में मुहर्रम का जुलूस निकला था और उसमें डीजे बज रहा था. एक दवा दुकान के पास कौशल्या देवी असंतुलित होकर गिर गयी. उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चला है. मृतका के परिजन भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं. सूचना मिलने पर डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे सीओ शशिभूषण वर्मा और निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार को कौशल्या देवी के साथ इलाज कराने गयी ऐतवरिया देवी ने बताया कि वह स्लाइन चढ़ाने मेडिकल दुकान में चली गयी. कौशल्या देवी दुकान के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान कौशल्या अचानक अचेत होकर गिर पड़ी. ऐतवरिया ने बताया कि उस समय पास ही में दो-तीन डीजे बज रहे थे. महिला के अचेत होकर गिरते ही वहां भीड़ जमा हो गयी. सूचना स्थानीय लोगों ने निमियाघाट पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एंबुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ सरोज कुमारी ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिस वक्त कौशल्या देवी अस्पताल लाया गया, उसके मुंह से झाग निकला हुआ था. मौत के कारणों के बारे में पूछे जाने पर डॉ सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका पता चलेगा. डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे सीओ और थाना प्रभारी ने परिजन से मृतका का पोस्टमार्टम करवाने को कहा, लेकिन वे इंकार कर दिये. बाद में परिजन शव को अस्पताल से लेकर चले गये.

मायके में रहती थी कौशल्या देवी

कौशल्या देवी पटरियाटांड़ स्थित अपने मायके में रहती थी. उसको कोई संतान नहीं थी. तिलैया निवासी पति सीताराम पांडेय की 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी. पति की मौत के बाद कौशल्या अपने भाई बनारस पांडेय और जनार्दन पांडेय के साथ रहने लगीं. अंचलाधिकारी शशि भूषण वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी. इसरी बाजार की एक मेडिकल शॉप के समीप महिला के गिरने से मृत्यु हो गयी. आसपास डीजे बज रहा था. लेकिन मेडिकल टीम ही मृत्यु के कारणों के बारे में बता सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >