Giridih News :सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बाइक सवार फरार
पीरटांड़-डुमरी मुख्य सड़क पर तेलियाहिर स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घोसको निवासी बेबी देवी (45) के रूप में हुई है.
Giridih News :सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बाइक सवार फरार
बेबी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुम्हरलालो गांव आयी थी. गुरुवार को वापस घर लौटने के दौरान वह बायोडायवर्सिटी पार्क के पास रुकी. इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मारकर भाग गया. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है तथा फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है.
टेंपो और चारपहिया में टक्कर, तीन जख्मी
गावां थाना क्षेत्र के मंझने में गुरुवार सुबह टेंपो व बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में टेंपो सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि टेंपो गावां से सवारी लेकर सतगावां की ओर जा रहा था. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. मंझने के पास सतगावां की ओर से आ रहे चारपहिया से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बिहार के थाली निवासी कृष्ण राम (35) पिता युमना राम, नवादा के महुली निवासी रूबी देवी (32) पति दिनेश राजवंशी और जिबड़ी निवासी उपेंद्र प्रसाद यादव (50) गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को ग्रामीणों के सहयोग इलाज के लिए गावां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उपेंद्र यादव और रूबी देवी को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. चिकित्सक के अनुसार रूबी का दाहिना पैर टूट गया है, वहीं उपेंद्र यादव के कमर और सिर में गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.