Giridih News :धनवार में जहर खाने से महिला की मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Giridih News :धनवार थाना क्षेत्र के टुनमलकी गांव में 26 वर्षीया गायत्री देवी की मौत शनिवार की शाम संदिग्ध अवस्था में हो गयी. गायत्री की मां लड़ाकेगादी निवासी पतवा देवी ने बेटी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है. पतवा के अनुसार, उनकी बेटी के भैंसुर राजू यादव ने जहर खाने की सूचना उसे दी. मायकेवाले तत्काल थाना पहुंचे. देखा कि गायत्री का शव एंबुलेंस में पड़ा है. वे शव देखकर भड़क गये.

धनवार थाना क्षेत्र के टुनमलकी गांव की घटना

धनवार थाना क्षेत्र के टुनमलकी गांव में 26 वर्षीया गायत्री देवी की मौत शनिवार की शाम संदिग्ध अवस्था में हो गयी. गायत्री की मां लड़ाकेगादी निवासी पतवा देवी ने बेटी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है. पतवा के अनुसार, उनकी बेटी के भैंसुर राजू यादव ने जहर खाने की सूचना उसे दी. मायकेवाले तत्काल थाना पहुंचे. देखा कि गायत्री का शव एंबुलेंस में पड़ा है. वे शव देखकर भड़क गये. पतवा देवी ने थाना में शिकायत कर भैंसुर राजू यादव, गोतिनी एवं राजू के भाई किशुन यादव आदि पर जहर खिलाकर जान से मारने का आरोप लगाया है.

मृतका गायत्री देवी की मां ने लगाया गोतिनी व भैंसुर पर जहर देने का आराेप

आवेदन में कहा है कि वर्ष 2017 में गायत्री की शादी विकास यादव से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. उनलोगों ने दहेज में तीन लाख पचास हजार रुपये नकद दिया था. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन कुछ ही महीनों बाद ससुरालवाले उनकी बेटी से ट्रैक्टर लेने के लिए दो लाख रुपये की मांग करने लगे. वे लोग गरीबी के कारण पैसा नहीं दे पाये. कई बार पंचायत भी हुई. समझौता भी हुआ, लेकिन बात नहीं बनी. बेटी को बराबर धमकी मिलती रही. आरोप है कि शनिवार को गायत्री के भैंसुर व गोतिनी ने उसे जहर खिलाकर जान से मार दिया. मृतका अपने पीछे दो बच्चे व पति को छोड़ गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >