Giridih News :पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप, प्राथमिकी

Giridih News :दहेज उत्पीड़न मामले में पहले से अदालत में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी मो शमशेर उर्फ चांद पर मामला चल रहा है. इधर, उसकी पत्नी ने दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता तरन्नुम परवीन (23) ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पति समेत अन्य लोगों पर साजिशन दूसरी शादी कराने का मामला दर्ज करने की गुहार लगायी है.

दहेज उत्पीड़न मामले में पहले से अदालत में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी मो शमशेर उर्फ चांद पर मामला चल रहा है. इधर, अब उसकी पत्नी ने दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता तरन्नुम परवीन (23) ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पति समेत अन्य लोगों पर साजिशन दूसरी शादी कराने का मामला दर्ज करने की गुहार लगायी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता तरन्नुम ने के अनुसार उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज से मो शमशेर उर्फ चांद से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद से पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर वह पिछले दो वर्षों से मायके खुटवाढाब में रह रही है. दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अदालत में चल रहा है. उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष के कई लोग और अन्य ने मिलकर शमशेर उर्फ चांद की शादी दूसरी शादी बनवारी, थाना गोरहर, जिला हजारीबाग के युवती से करवा दी. तरन्नुम का कहना है कि उसे इस दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद 10 अगस्त को उसके परिजन बनवारी पंचायत पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों से पुष्टि हुई कि वास्तव में यह निकाह छह अगस्त को साजिश के तहत कराया गया. आवेदन में तरन्नुम ने ससुर, चाचा ससुर, जेठ समेत कई रिश्तेदारों और अन्य पांच-छह लोगों के आरोपित किया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >