Giridih News: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Giridih News: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव शुक्रवार को मधुबन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के गठन पर व संगठन मजबूती पर भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया.

इस दौरान गुणायतन कमेटी व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया. तत्पश्चात गुणायतन में निर्यापक मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज व मुनि श्री 108 अतुल सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 पवित्र सागर जी महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया. मौके पर जिला मंत्री अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित मंडल, मंडल मंत्री प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >