कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर : विनोद

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर : विनोद

By Prabhat Khabar Print | April 17, 2024 12:23 AM

जमुआ. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर बहने लगी है. कहा कि कोडरमा लोस क्षेत्र के तमाम न्याय पसंद लोग परिवर्तन की मूड में हैं. झारखंड अलग होने के बाद से अधिकांश बार कोडरमा लोकसभा में भाजपा के सांसद रहे. कहा कि 24 वर्ष की झारखंड में कोडरमा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का ज्यादा समय भाजपा का रहा है. मगर विकास कार्य शून्य देखा जा रहा है. यहां भाजपा सांसद का विकास हुआ है. कहा कि आप लोग जात-पात से ऊपर उठकर जमात की राजनीति करने वाले गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार को समर्थन दें. आपकी एक एक वोट दिल्ली की सदन में आवाज बनने का काम करेगा.मौके पर जुनैद आलम, मो असगर अली, अशोक पासवान, मनोवर हसन बंटी, अहमद राजा नूरी, मो राजा, संजय वर्मा, रीतलाल प्रसाद वर्मा, मो आजमी आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version