Giridih News :विश्व पर्यटन दिवस पर साफ-सफाई, जलक्रीड़ा व जागरूकता अभियान

Giridih News :विश्व पर्यटन दिवस पर गिरिडीह जिलांतर्गत अधिसूचित महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत जिले के श्रेणी ए में अधिसूचित खंडोली डैम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जिला खेल कार्यालय से संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

खंडोली डैम में प्रतिभागियों ने ना केवल साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया, बल्कि एक पेड़ आपके नाम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. खंडोली डैम में वॉटर स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया गया. खंडोली डैम में जिला खेल पदाधिकारी सह जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे. उन्होंने खंडोली डैम में अपार पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी और लोगों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की. जिला पर्यटन विशेषज्ञ अमन राज ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया. मुख्य कोच मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >