Giridih News :जरमुन्ने गांव में पानी की समस्या बढ़ी, गर्मी की दस्तक ने बढ़ायी ग्रामीणों की चिंता

Giridih News :बगोदर प्रखंड की जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के जरमुन्ने गांव के महिला व पुरुषों ने जलसंकट को लेकर पहल करने की मांग की है. जरमुन्ने गांव की आबादी लगभग 7000 है.

बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के जरमुन्ने गांव के महिला व पुरुषों ने जलसंकट को लेकर पहल करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा की भी मांग की है. बताया कि जरमुन्ने गांव की आबादी लगभग 7000 है. लेकिन इस गांव में पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है. ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गर्मी के दिनों में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है. गांव के लोगों ने कहा कि स्थानीय जन प्रतिनिधि व राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक कोई भी इस समस्या को को लेकर पहल नहीं कर रहा है. गांव की महिलाओं ने कहा कि पानी के लिए तीन साल हो गये पाइप बिछायी गयी, लेकिन जगह- जगह पाइपलाइन टूट चुकी है. घरों में नल तक नहीं लगाया गया. यह सिर्फ और सिर्फ एक दिखावा किया जा रहा है. बता दें कि इस योजना के तहत पोलिटेक्निक कॉलेज के समीप और ब्लॉक रोड में बड़ा जलमीनार भी लगाया है. लेकिन लोगों तक पानी नहीं पहुंच सका है.

ग्रामीणों ने कहा

जरमुन्ने गांव में पानी की पाइपलाइन बिछाये तीन साल हो गये, लेकिन पानी कैसे मिले, इसे लेकर न तो विभाग गंभीर हैं और न ही जन प्रतिनिधि. पानी के लिए ग्रामीण दूसरों के घरों के कुओं पर निर्भर रहते हैं. खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सुनीता देवी

गांव में पानी की समस्या बेहद गंभीर है. दूसरी ओर स्वास्थ्य सुविधा का भी अभाव है. स्वास्थ्य जांच के लिए बगोदर चार किमी तय कर जाना पड़ता है. गांव में बनी पीसीसी सड़क के किनारे नाली की समस्या है. घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहता है.

उदय सोनी

गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. एक ओर जहां पानी के लिए भटकना पड़ता है. साथ ही बिजली भी ठीक से नहीं मिल पाती है. स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है. यहां पर लंबे समय से बनी महुरी में उप स्वास्थ्य केंद्र को आज तक चालू नहीं किया गया है.

लीलावती देवी

बगोदरडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइनिंग पूरे गांव के गली मुहल्ले में किया गया है. लेकिन तीन साल के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है. इससे एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है. लोग दूसरों के घरों से पानी लेते हैं और फिर तालाब का सहारा लेना पड़ता है.

उमेश सोनी

निविदा निकालकर पानी सप्लाई शुरू की जाएगी : जेई

इस बाबत पेयजल स्वच्छता विभाग के जेई लालू महतो कहते हैं कि जिस कंपनी को काम की जवाबदेही मिली. वह कंपनी के काम में कोताही बरतने पर उसे ब्लैक लिस्ट किया गया है. जल्द ही निविदा निकालकर पानी चालू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >