Giridih News :वर्कशॉप बंद करने के निर्णय के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Giridih News :राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के गिरिडीह एरिया अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने सीसीएल गिरिडीह स्थित रीजनल वर्कशॉप को बंद करने के प्रबंधन के निर्णय का विरोध किया है.

उन्होंने कहा कि यह निर्णय गिरिडीह क्षेत्र के श्रमिकों और कोयला उद्योग के लिए दुखद है और यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो संघ आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. कहा कि वर्कशॉप की स्थापना सीसीएल की पहचान है और यहां पर पंप,ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण व मरम्मत होती है, जो क्षेत्रीय उत्पादन को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

श्रमिकों का गिरेगा मनोबल

उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संघ से कोई परामर्श नहीं किया. जबकि, गिरिडीह क्षेत्र में संघ के काफी सदस्य हैं और वह पूर्व में सभी महाप्रबंधकों के साथ बैठकों में शामिल होता रहा है. इस निर्णय से श्रमिकों का मनोबल गिरेगा. कहा कि यदि वर्कशॉप की सुरक्षा को लेकर समस्या है, तो सुरक्षा कर्मियों का स्थानांतरण, पुलिस गश्ती में वृद्धि व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करके सुलझाया जा सकता है. वर्कशॉप को बंद करना समस्या का समाधान नहीं है. श्री मिश्रा ने महाप्रबंधक से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने और संघ से वार्ता करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >