Giridih News: सड़क दुर्घटना में घायल वार्ड सदस्य की इलाज के क्रम में मौत

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र के चीरुवां पंचायत के वार्ड नंबर चार की वार्ड सदस्य की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी. घटना के संबंध में पंसस लाल मोहम्मद ने बताया कि वार्ड सदस्य चमेली देवी (52 वर्ष)पति प्रयाग ठाकुर अपने पुत्र के साथ शनिवार की दोपहर किसी काम से बगोदर जा रही थी. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी और चमेली देवी अपने बाइक से सड़क पर गिर गयी और घायल हो गयी.

घटना के उपरांत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे धनबाद ले जाया गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. इधर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है. बताते चलें कि चमेली देवी प्रारंभ से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी. घटना की सूचना पाकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शोकाकुल परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >