Giridih News :अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष बने विनोद, महासचिव बढ़न

Giridih News :अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ गिरिडीह जिला समिति की बैठक रविवार को हुई. गांडेय के पूर्व विधायक व संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार व महासचिव बढ़न वर्मा चुने गये. अन्य पदों पर भी मनोनय किया गया.

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ गिरिडीह जिला समिति की बैठक रविवार को हुई. गांडेय के पूर्व विधायक एवं संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के पूर्व अध्यक्ष के निधन के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष का चयन करना था. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद स्वर्णकार के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया. इसके साथ ही नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, मुख्य संरक्षक लक्ष्मण स्वर्णकार, संरक्षक सुरेंद्र बर्मन, अनिल बर्मन, डॉ राजेश पोद्दार, रामकिशोर शरण, महासचिव बढ़न वर्मा, सह सचिव प्रमोद स्वर्णकार, उपाध्यक्ष विश्वनाथ स्वर्णकार, प्रकाश स्वर्णकार, अनूप स्वर्णकार, संगठन सचिव अंबुज प्रसाद वर्मा, नरेश स्वर्णकार, रंजीत स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष दिलीप बर्मन शामिल हैं. बैठक के अंत में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बर्मन, राधे स्वर्णकार व अरुण स्वर्णकार के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >