Giridih News : काम घटिया होने का आरोप लगा ग्रामीणों का हंगामा

Giridih News :बिरनी प्रखंड मुख्यालय से सात किमी पर पड़रिया पंचायत के वृंदा गांव में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत विवाह भवन का निर्माण कार्य हो रहा है. इसकी प्राक्कलित राशि 47 लाख 66 हजार रुपये है. ग्रामीणों ने शनिवार को निर्माण कार्य घटिया होने का आरोप लगा हंगामा किया.

और विभाग के कनीय अभियंता को दूरभाष पर काम पर रोक लगाने की बात कही. कहा कि काम में सुधार नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीण बीरेंद्र साव ने बताया कि भवन निर्माण के स्ट्रक्चर से लेकर अब तक के काम में संवेदक की ओर से लापरवाही की जा रही है. जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मिलीभगत से घटिया काम कराया जा रहा है. ग्रामीण लगातार जेई से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ आश्वासन देते हैं. कहा कि भवन से संबंधित डीपीआर की कई बार मांग की गयी, लेकिन ग्रामीणों को डीपीआर देखने तक नहीं दिया गया. मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है. कहा कि दीवार का प्लास्टर भी ठीक से नहीं किया गया है. कुछ दिनों में ही प्लास्टर झड़ जायेगा. इसी तरह खिड़की में लगभग पांच इंच मोटी ढलाई की गयी है, जो झड़ने लगी है. पूरे भवन में ही घटिया काम किया गया है. मौके पर पिंटू पंडित, पिंटू साव, जितेंद्र पंडित,अशोक साव, विक्रम साव, दिलीप पंडित, प्रकाश साव, अजीत पंडित, सकलदेव पंडित, फुलेंद्र पंडित, नरेश पंडित, मुकेश पंडित समेत कई लोग शामिल थे.

क्या कहते हैं जेई व संवेदक

कनीय अभियंता पिंकू शर्मा ने कहा कि संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य की कड़ी हिदायत दी गयी है. उसे कहा गया है कि जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां तोड़कर पुनः बनवाया जायेगा. डीसी का सरिया प्रखंड में दौरा होनेवाला है. उनके जाने के बाद स्थल का निरीक्षण कर इसमें सुधार किया जायेगा. वहीं, संवेदक महेंद्र कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण बेवजह उसे परेशान कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >