Giridih News :बिहार के मुखियाओं ने कपिलो पंचायत का किया भ्रमण

Giridih News :राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव के विकास कार्यों को देखने बिहार के 40 मुखियाओं को देल ने शनिवार को पंचायत का भ्रमण किया.

कपिलो मुखिया ने सभी को सम्मानित किया. इस दौरान कपिलो पंचायत में चल रही विकास योजनाओं मॉडल पंचायत भवन, पंचायत की स्वच्छता, जल संरक्षण, शिक्षा व्यवस्था, पंचायत प्रशासन और ग्रामीण विकास के मॉडल को देखा.

विकास योजनाओं से हुए अवगत

एक्सपोजर विजिट के दौरान सभी मुखिया ने पंचायत के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से अवगत हुए. सभी ने कहा कि कपिलो पंचायत के कार्य देखते हुए अपनी पंचायतों में विकास कार्य और तेज किये जाएंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुखिया मुकेश यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि कपिलो के बाद बिहार की पंचायतों में भी विकास की नयी दिशा देखने को मिलेगी. मौके पर पंसस लक्ष्मण प्रसाद भी उपस्थित थे.

दल में ये थे शामिल

मुखिया दल में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शेखपुरा से कुमारी अर्चना, भोला कुमार, मुकेंद्र यादव, नवीन चौधरी, रत्नेश्वर यादव, आनंदी प्रसाद, कन्हैया राय, सुनील कुमार गुप्ता, निरंजन सिंह के अलावे कपिलो पंचायत के सभी प्रतिनिधि, समाजसेवी व ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >