Giridih News :गावां चौक पर लगती हैं सब्जी की दुकानें, दुर्घटना की आशंका

गावां बाजार चौक पर मुख्य पथ से सटकर Giridih News :साग-सब्जी की दुकान व ठेला के लगाये जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मुख्य सड़क किनारे दुकान लगाये जाने से हर रोज यहां जाम की स्थिति बनी रहती है.

जाम की समस्या से त्रस्त हैं क्षेत्र के लोग

गावां बाजार चौक पर मुख्य पथ से सटकर साग-सब्जी की दुकान व ठेला के लगाये जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मुख्य सड़क किनारे दुकान लगाये जाने से हर रोज यहां जाम की स्थिति बनी रहती है. गौरतलब है कि इस मार्ग में लगातार वाहनों की आवाजाही होती रहती है. यही बगल में मध्य विद्यालय भी है. स्कूल की छुट्टी होने पर सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी बाहर निकलते हैं. गावां स्थित इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कॉपरेटिव बैंक समेत प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी इसी पथ पर स्थित है. फलत: पथ में आवाजाही करने वालों की भारी भीड़ रहती है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सीएचसी आदि स्थानों पर भी अक्सर लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं. उक्त पथ में एक भी मालवाहक या यात्री वाहन के लगते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसमें काफी संख्या में वाहन फंसे रहते हैं. यहां अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

क्या कहते हैं लोग

जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि उक्त पथ काफी व्यस्त पथ है. मुख्य चौक पर साग-सब्जी ठेला आदि के लगने से परेशानी होती है. प्रशासन को इसके लिए अलग से स्थान उपलब्द्ध करवाकर उक्त स्थल को खाली करवाना चाहिए जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो. मामले को आगामी बैठक में उठाया जायेगा. वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गावां बाजार में मुख्य चौक पर साग-सब्जी की खरीद बिक्री पर रोक लगना जरूरी है. यहां हर समय भीड़ के कारण आवाजाही प्रभावित होता है. इस दिशा में प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए. किसी अन्य सार्वजनिक स्थान का उपयोग इसके लिए किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >