Giridih News :पत्थर लदे अनियंत्रित हाइवा ने युवक को रौंदा, स्थिति गंभीर

Giridih News : हीरोडीह थाना क्षेत्र में कोदंबरी-मानिकबाद-मंडरो मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार पत्थर लदे एक अनियंत्रित हाइवा ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें युवक का बायां हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया.

घोड़थंबा का रहने वाला जयप्रकाश राम बाइक से इस सड़क से गुजर रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पत्थर लदे हाइवा ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगने से जयप्रकाश सड़क पर गिर गया. चालक ने हाइवा रोकने की जगह आगे बढ़ा दिया. इसके कारण हाइवा का पहिया जयप्रकाश के बाएं हाथ पर चढ़ गया. इससे उसका हाथ कटकर अलग हो गया.

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना के स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने सड़क पर अवैध रूप से दौड़ रहे भारी वाहनों और उनकी अनियंत्रित रफ्तार पर आक्रोश जताया. सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >