Giridih News :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजा जख्मी

Giridih News :गिरिडीह-तिसरी मुख्य सड़क पर तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक के पास सोमवार की सुबह लगभग दस बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

सूचना मिलते ही तिसरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से तिसरी सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया. घायलों की पहचान गावां प्रखंड के पटना निवासी इरफान अंसारी पिता हैदर अंसारी और मो इसराफिल पिता मो मुस्लिमुद्दीन के रूप में हुई, दोनों घायल रिश्ते में मामा-भांजा हैं. जानकारी के अनुसार दोनों अपनी बाइक से पटना से गिरिडीह की ओर जा रहे थे.

पेड़ से टकरायी बाइक

इसी दौरान थंभाचक के पास सड़क किनारे आम के पेड़ से उनकी बाइक टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे. इसमें मो इसराफिल का सिर फट गया और काफी रक्तस्राव हुआ. वहीं, इरफान अंसारी का बायां हाथ टूट गया और पैर में भी गंभीर चोट आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >