मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थित बीबी गोल्ड एंड जेम्स जूलरी शॉप से शनिवार की शाम करीब 30 हजार रुपये मूल्य की पायल चोरी होने का मामला सामने आया है. दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाएं पांच-छह पायल चोरी कर भाग गयी. जूलर नवीन बर्मन ने बताया कि शाम के समय दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी. इसी दौरान दो महिलाएं दुकान में आयीं और पायल दिखाने की बात कही. उन्होंने जब पायल निकालकर दिखाया, तो महिलाएं मौका पाकर उसे रख लिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गयीं. कुछ देर बाद जब गिनती में दो पायल गायब मिली. पायलों की कीमत लगभग 30 हजार रुपये है. घटना के बाद जूलरी शॉप संचालक ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
