बालू लदे दो ट्रैक्टर किये गये जब्त

परसन घाट से अवैध रूप से बालू की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए धनवार सीओ सीओ गुलजार अंजुम व थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को अरगाली मोड़ के पास से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया.

परसन घाट से अवैध रूप से बालू की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए धनवार सीओ सीओ गुलजार अंजुम व थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को अरगाली मोड़ के पास से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया. इस संबंध में सीओ ने बताया कि परसन के इरगा नदी के कई घाटों से अवैध रूप से बालू के उठाव की सूचना मिल रही थी. सूचना पर बालू घाट पहुंचे तो बालू ढोने वाले मजदूर व चालक भाग गये. ट्रैक्टर को जब्त कर परसन ओपी में रखा गया है. ट्रैक्टर हीरोडीह थाना के झारखंडी गांव के उमेश कुमार वर्मा व चुंगलखार के मुकेश कुमार यादव का बताया जा रहा है. मामले की जानकारी खोरीमहुआ के एसडीएम व खनन विभाग को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >