Giridih News :बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Giridih News :बगोदर पुलिस ने बालू की तस्करी के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बगोदर-सरिया रोड सरिया से आ रहे दो बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा.

बगोदर पुलिस ने बालू की तस्करी के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बगोदर-सरिया रोड सरिया से आ रहे दो बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा. पुलिस को देखते ही चालक कुछ दूरी पर ही ट्रैक्टर खड़ा कर भाग गया. पुलिस दोनों बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस थाना ले आयी. पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि बालू को लेकर छापेमारी अभियान की गयी. इसमें दो ट्रैक्टर पकड़े गये. बता दें कि सरिया व बिरनी के बराकर समेत अन्य नदी घाटों से बगोदर होते हुए रातभर अवैध तरीके से बालू की ढुलाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >