Giridih News : माखमरगो में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Giridih News : एक पक्ष के परमानंद राय को माथे में टांगी से लगी है गंभीर चोट

Giridih News : बिरनी प्रखंड अंतर्गत माखमरगो पंचायत के मंझलाडीह में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर अपने ही गोतिया के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए. इसमें एक पक्ष से परमानंद राय को माथे में टांगी से गंभीर चोट लगी, जिसे परिवार के लोग बेहतर इलाज के लिए रांची ले गए. कई अन्य लोग भी घायल हैं. सभी को सदर अस्पताल गिरिडीह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी साकिब जमाल ने रेफर कर दिया. एक पक्ष से परमानंद राय (50) परमानंद के पुत्र चुनचुन राय (20) व पुत्री सुनीता (17), जबकि दूसरे पक्ष से सत्यदेव राय, रघुनंदन राय व सीताराम राय घायल हैं. घटना की सूचना दोनों पक्ष की ओर से बिरनी थाना को दे दी गयी है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं. सभी को ईलाज के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी. घायल परमानंद ने बताया कि पूर्व से हमारे गोतिया सत्यदेव राय व उसके परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है. बंगाल में कार्यरत 14 बटालियन बिहार रेजिमेंट के आर्मी का जवान रघुनंदन राय दुर्गापूजा में घर आया था. उसी के नेतृत्व में सीताराम राय, अमरजीत उर्फ दीपू राय, सत्यदेव राय, राजेश राय, नारायण राय व उसका पूरा परिवार बेवजह गाली गलौज करते हुए मेरे घर में घुस गया और टांगी से हमला कर दिया. इसमें मेरे माथे में गंभीर चोट लगी. हो हल्ला सुनकर जब मेरे पुत्र व पुत्री आये तो पुत्री के साथ भी गलत हरकत करते हुए मारपीट कर एक दांत तोड़ दिया व पुत्र के साथ भी मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >