Giridih News :दो आरा मिलों को किया गया ध्वस्त, सामग्री जब्त

Giridih News :देवरी अंचल अंतर्गत बरवाबाद टोला मंडरो बाजार व बैरिया गांव में अवैध ढंग से संचालित दो आरा मिलों में वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को छापेमारी की. जेसीबी मशीन लगाकर आरा मिल को ध्वस्त कर दिया गया. गावां रेंज के रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी.

लगभग तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में लकड़ी चिराई के लिए लगाये गये मिल को ध्वस्त करने के साथ ट्रॉली मशीन, जनरेटर समेत अन्य उपकरण जब्त कर लिये गये. अकेशिया, साल, कटहल, करंज, नीम, गम्हार समेत अन्य प्रजाति के 12 ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा जब्त कर लिया गया. मालूम रहे कि तीन अप्रैल को प्रभात खबर में अवैध आरा मिल संचालन से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी.

आरा संचालकों पर दर्ज होगा मामला

रेंजर ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरवाबाद व बैरिया में अवैध ढंग से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को विभागीय कर्मियों के साथ छापेमारी की गयी. दोनों अवैध आरा मिलों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही वहां रखी हुई कुल 12ह ट्रैक्टर लकड़ी को जब्त कर ली गयी. बताया कि दोनों आरा मिल संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभियान में वन परिसर पदाधिकारी नीरज पांडेय, अभिमीत राज, राजेंद्र प्रसाद, वनरक्षी राहुल कुमार, दिनेश दास, जिलाजीत कुमार, विश्वनाथ सिंह, रंजीत प्रभाकर, शशि, रविश कुमार, हीरालाल पंडित सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >