Gridih News : मधुबन में 13 व15 को होगा दो संतों का मंगल प्रवेश

Gridih News : स्थानीय समिति व श्रद्धालु मिलकर आयोजन को भव्य बनाने में जुटे

Gridih News : प्रतिनिधि,पीरटांड़. झारखंड के सम्मेद शिखरजी स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल में आगामी 13 एवं 15 अप्रैल को दो संतों का मंगल प्रवेश प्रस्तावित है. मधुबन क्षेत्र में इसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. साज-सज्जा से तीर्थस्थल की भव्यता बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को आचार्य श्री वशुनंदी जी महाराज का मंगल प्रवेश होगा, जबकि 15 अप्रैल को मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का आगमन निर्धारित है. दोनों संतों के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. मधुबन मोड़ से लेकर पारसनाथ की तलहटी तक तोरण द्वार एवं आकर्षक फ्लैक्स बैनर लगाये जा रहे हैं. स्थानीय समिति एवं श्रद्धालु मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि दोनों संतों का चातुर्मास भी इसी पावन तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी में संपन्न होगा. इस दौरान धार्मिक प्रवचन, तप, साधना एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >