Giridih News :जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत आठ घायल

Giridih News :बिरनी प्रखंड अंतर्गत पड़रिया पंचायत के मुरैना में गैरमजरुआ जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्ष ललन सिंह व टुपलाल महतो के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में दोनों पक्ष से महिला समेत आठ लोग घायल हो गये.

बिरनी प्रखंड अंतर्गत पडरिया पंचायत के मुरैना की घटना

बिरनी प्रखंड अंतर्गत पडरिया पंचायत के मुरैना में गैरमजरुआ जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्ष ललन सिंह व टुपलाल महतो के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में दोनों पक्ष से महिला समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलो में ललन सिंह (58), गोरा देवी (55), निरंजन सिंह (30), राहुल सिंह (24), सुमन कुमारी (18), टुपलाल महतो (73), महेंद्र यादव (52) व गांगो महतो 55 घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में किया गया.

पुलिस को दी गयी

सूचना

घटना की सूचना बिरनी थाना को दे दी गयी है. घायल ललन सिंह ने बताया कि हमारी रैयती जमीन से सटे गैरमजरुआ जमीन है, जिसका कागजात हमलोगों के पास है. हमारी जमीन पर आने-जाने के रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग मिट्टी कटवा रहे थे. मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मेरी पत्नी गौरा देवी के पेट में लात से मार दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, पर कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >