Giridih News :चोरी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ में 21 अगस्त को व्यवसायी कैलाश मंडल के घर में हुए लाखों की चोरी मामले में सोमवार को दो और आरोपी को गिरफ्तार करने में सरिया पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने चार मोबाइल भी जब्त किया.

इसकी जानकारी सोमवार को बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि चोरी कांड नौ लोगों की संलिप्तता सामने आयी है. इसमें पूर्व में ही इस कांड के मुख्य आरोपी सरिया के नगरकेश्वारी निवासी नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल और बिहार के चकाई निवासी प्रदीप पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

कोडरमा के डोमचांच का है एक

आरोपी

उक्त लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो अन्य आरोपी कोडरमा जिले के डोमचांच निवासी सुदेश पासवान और सरिया के बरवाडीह (केश्वारी) निवासी मदन पंडित उर्फ चिंतामणि पंडित को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से घटना के दिन प्रयुक्त चार मोबाइल मिले हैं. एसडीपीओ बताया कि चोर छह लाख नकद के अलावा सोने की एक मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी, एक हनुमान जी अंकित लॉकेट व कपड़ों से भरा बैग ले गये थे. कपड़ों से भरा बैग को जंगल में ही फेंक दिया. वहीं, सभी जेवर को बिहार की ज्वेलरी की दुकान में बेचा गया है. इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को 75-75 हजार रुपये मिले थे.

यूको बैंक लूट में शामिल था सुदेश

सोमवार को गिरफ्तार दो आरोपियों में एक कोडरमा के डोमचांच का रहने वाला सुदेश पासवान सरिया में वर्ष 2021 में केश्वारी स्थिति यूको बैंक में लूट कांड में भी शामिल था. इसमें वह जेल भी जा चुका है. एसडीपीओ ने बताया कि इसके अलावा सुदेश कई अन्य मामलों का भी आरोपी है. इस कांड अभी भी पांच आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए सरिया पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >