Giridih News :दो घरों में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Giridih News :महुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में किसान संजय यादव और उसके भाई खेलो यादव के घर में शनिवार की देर रात को आग लग गयी. अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठते देख गृहस्वामी हड़बड़ा कर उठे हो हल्ला करना शुरू किया.

हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे और बचाव कार्य में जुट गये. किसी तरह से घर में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, इस दौरान कुछ मवेशी मामूली रूप से झुलस गये. किसी तरह से ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने में सफलता मिली. अगलगी की इस घटना में किसान के घर में रखे बिचाली, अनाज, लकड़ी जल गयी. दोनों भाइयों का घर एक ही जगह है. इसलिए दोनों घर आग की चपेट में आ गये. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने अंचल से आपदा राहत कोष से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >