Giridih News :अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, क्षेत्र में मातम

Giridih News :मधुबन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. एक की मौत डोभा में डूबने से, तो दूसरे की सड़क हादसे में हो गयी. मधुबन पुलिस दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

पथरिया में डोभा में डूबा युवक, वहीं धावाटांड़-अतकी सड़क पर ट्रैक्टर ने अधेड़ को मारा धक्का

मधुबन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. एक की मौत डोभा में डूबने से, तो दूसरे की सड़क हादसे में हो गयी. मधुबन पुलिस दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र की अतकी पंचायत के पथरिया गांव निवासी 49 वर्षीय छोटू बेसरा उर्फ छठू मांझी पिता चरका मांझी की मौत शनिवार की देर रात डोभा में डूबने से हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मधुबन पुलिस को दी. पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ट्रैक्टर ने अधेड़ को चपेट में लिया

इधर, रविवार को धावाटांड़-अतकी मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से अकबकीटांड़ निवासी 56 वर्षीय संखेय सोरेन पिता झरी मांझी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है. हालांकि, धक्का मारने वाला ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस बाबत मधुबन थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि दो अलग-अलग घटना में दो व्यक्ति की मौत हुई है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा आगे की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >