Giridih News :दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

Giridih News :जमुआ-सियाटांड़ मुख्य सड़क पर लताकी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, साठीबाद-डाकबंगला मुख्य सड़क पर कुम्हरिया गांव में टैक्टर के धक्का से वृद्ध ने दम तोड़ दिया.

लताकी पुल के पास शुक्रवार की देर रात घटना घटी. मृतक की पहचान श्यामसिंह नावाडीह के कुंदन हाजरा के रूप में हुई है. साठीबाद-डाकबंगला मुख्य सड़क पर कुम्हरिया के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार कुंदन अपनी मौसी के घर चनमनो गांव से रामनवमी का प्रसाद ग्रहण कर अपने गांव श्यामसिंह नावाडीह के महतोटांड़ लौट रहा था. लताकी पुल के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे. युवक लहूलुहान सड़क पर पड़ा था. स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों नेकुंदन को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे. लेकिन, चोट इतनी गंभीर थी कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने आये दंपती

इधर, साठीबाद-डाकबंगला मुख्य सड़क पर कुम्हरिया गांव में शुक्रवार की रात बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सड़क किनारे गुजर रहे दंपती घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया. जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए गिरिडीह ले जा रहे थे. इसी दौरान गंभीर रूप से घायल चुड़की देवी (65) ने दम तोड़ दिया. वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों उसे वापस अपने घर ले गये. वहीं घायल मंगल मरांडी का स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए भर्ती किया. ग्रामीण ट्रैक्टर की पहचान में ग्रामीण जुट गये. इधर जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह व सुरेंद्र सोरेन गांव पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर चुड़की का शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >