05. गिरिडीह. 63, 64. भक्ति गीत गाते कलाकर व मौके पर उपस्थित महिलाएं गिरिडीह. शहर के आइसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर में चल रहे दो दिवसीय 46वें वार्षिक खाटू श्याम महोत्सव का समापन गुरुवार की देर रात हुआ. रात भर लोग भक्ति जागरण में लोग झूमते रहे. बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुति कर लोगों को मन मोह लिया. मौके पर संजय भुदौलिया, बांके बिहारी शर्मा, सतीश केडिया, कीसन अग्रवाल, डब्बू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रोहित जालान समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
