थाना क्षेत्र के माथाडीह में वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता
करहरबारी गांव के रहनेवाले हैं विक्की कुमार और अख्तर अंसारी
नगर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर से चोरी हुई थी बाइक
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को पचंबा पुलिस ने माथाडीह में वाहन जांच अभियान चलाया था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को रुकवाया. पूछताछ के दौरान जब उनसे बाइक के कागजात मांगे गये, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये. कागजात नहीं मिलने पर पुलिस को उन पर शक हुआ और दोनों को हिरासत में लेकर थाना लायी.
जब्त बाइक चोरी की निकली
थाना परिसर में जब सख्ती से पूछताछ की गयी, तो दोनों ने स्वीकार किया कि जिस बाइक पर वे सवार थे, उसे उन्होंने नगर थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर से चोरी की थी. इस चोरी की शिकायत बाइक मालिक ने नगर थाना में पहले ही दर्ज करा दी थी. हालांकि नगर थाना पुलिस लगातार बाइक की तलाश कर रही थी. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम बातें सामने आयी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों युवकों ने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही, उनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, इसकी भी जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
