Giridih News: घर के बंटवारे को ले दो भाइयों में मारपीट, एक घायल

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के महतपुर गांव निवासी महेंद्र यादव, पिता प्रसादी यादव ने अपने भाई सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी बबिता देवी, पुत्र राहुल कुमार व पुत्री पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

महेंद्र यादव ने बताया कि मजदूरी कर दोपहर जब वह घर गया तो मुझे अकेले देखकर मेरे भाई सुरेंद्र यादव मेरे साथ मारपीट करने लगा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद गावां अस्पताल में पहुंचकर उसने अपना इलाज करवाया. उन्होंने बताया कि टांगी से माथा में मारने से मेरा माथे में गहरी चोट आई है. उन्होंने बताया कि घर बंटवारे को लेकर हमेशा मेरे साथ मारपीट करता रहता है. कई बार गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन पंचायत में भी वह किसी की नहीं सुनता है. मुझे मेरा हिस्सा देने से मना करता है. इसे लेकर लगातार वह मारपीट करता रहता है. उन्होंने कहा कि गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >