Giridih News: हादसे में बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर अवस्था में धनबाद रेफर

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के साढ़ा में मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को गावां अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

बताया जाता है गणपतबागी निवासी नकुल यादव पिता सूरज यादव (35) वर्ष और सुरेश यादव (27) वर्ष पिता उमेश यादव एक बाइक पर सवार मंझने स्थित अपने ससुराल से घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच सांढ़ा के पास सड़क किनारे गिट्टी आ जाने के कारण दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. बाद में दोनों घायलों को कांग्रेस नेता मरगूब ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ काजिम खान ने नकुल यादव को धनबाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर गावां थाना के एसआई प्रवेश चौधरी व राजद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >