Giridih News :गिरिडीह-पचंबा मार्ग पर बियर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

गिरिडीह-पचंबा मुख्य सड़क पर भंडारीडीह के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बोकारो से बियर लादकर पचंबा के परसाटांड़ की ओर जा रहा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया.

अचानक हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भंडारीडीह के पास सड़क की हालत काफी जर्जर है. इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया.

लोगों ने चालक को बाहर निकाला

गनीमत रही कि सतर्कता के कारण चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आयी. चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य में सहयोग किया और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. ट्रक पलटने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >