मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के भुरकुंडी निवासी गणेश टुडू (20) के रूप में हुई है. गणेश अपने दोस्त लखन बास्के (19) के साथ बाइक संख्या जेएच 11एटी 4688 से गांडेय की ओर आया था. लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 37ई 3925 ने बाइक टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गांडेय लाया, जहां चिकित्सकों ने गणेश टुडू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल लखन बास्के को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
