Giridih News :प्रशिक्षुओं ने निकाला सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

Giridih News :केएन बक्शी बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली. बेंगाबाद चौक में प्रशिक्षुओं ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को गुलाब दिया. उनसे नियमों का पालन करने की अपील की.

यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों को दिये गुलाब केएन बक्शी बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली. बेंगाबाद चौक में प्रशिक्षुओं ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को गुलाब दिया. उनसे नियमों का पालन करने की अपील की. बाइक चालकों को हेलमेट नहीं लगाने, ओवरलोड सवारी करने, तेज रफ्तार से बाइक चलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी. कहा सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन आवश्यक है. वहीं कार चालकों से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की. साथ ही स्पीड नियंत्रण की भी बात कही गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है. सड़क सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है. यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सड़क पर सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें. मौके पर बुलबुल कुमारी, कुंदन पांडेय, वर्षा सिंह, अंजलि कुमारी, अनुपा कुमारी, माइकल मुर्मू, कलोती टुडू, आबिद अंसारी, सुशीला बास्के, बाले अस्निला टुडू, पप्पू जायराज हेंब्रम, वर्षा कुमारी, पप्पू सिंह सहित कई शिक्षक भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >