Giridih News :आसपास व सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की शपथ ली

Giridih News : गांडेय, पीरटांड़ व देवरी प्रखंड में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत अभियान चलाया गया. इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों व आमलोगों ने आसपास व सार्वजिनक स्थलों को स्वच्छ रखने की शपथ ली.

गांडेय प्रखंड परिसर में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत एसबीएम के बैनर तले स्वच्छता अभियान चलाया गया. प्रमुख राजकुमार पाठक व बीडीओ निशात अंजुम की अगुवाई में प्रखंड व अंचल कर्मियों ने परिसर की सफाई की. इसके पूर्व प्रमुख ने सभी को आसपास व सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी. एसबीएम के जिला समन्वयक रितेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व में घर-घर शौचालय बनाकर खुले में शौच मुक्त गांव बनाया गया. उन्होंने लोगों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित किया. मौके पर भुनेश्वर मंडल, बबन प्रसाद, प्रवीण कुमार, अभिषेक सिन्हा, अनिल बेसरा, चुन्नू किस्कू, मो नवाब, कन्हैया साव, कुद्दूश अंसारी, गुलटेन मंडल, संयोग गुप्ता, उदय मरांडी आदि मौजूद थे.

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चला

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता श्रमदान आयोजित किया गया. नेतृत्व बीडीओ मनोज मरांडी कर रहे थे. मधुबन में भी अभियान चला. अभियान में श्याम शाह, अमित सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, पीयूष प्रकाश आदि मौजूद थे.

देवरी में बीडीओ व सीओ ने किया अभियान का नेतृत्व

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप व सीओ श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान ब्लॉक परिसर की सफाई की गयी. अभियान में शामिल अधिकारियों व जल सहिया ने स्वच्छता की शपथ ली. प्रत्येक सप्ताह दो घंटे साफ सफाई के लिए श्रमदान करने, गंदगी नहीं फैलाने, स्वच्छता ही सेवा अभियान में सम्मिलित होकर श्रमदान, अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान जैसे विषयों पर लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. मौके पर बसंती मरांडी, सोनी हेंब्रम, बेरोनिका हेंब्रम, सुशीला मुर्मू, आरती कुमारी, मंजू देवी, पिंकी देवी, रचना देवी, पुष्पा देवी, वीणा देवी आदि शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >