Giridih News :माले की तिरला पंचायत कमेटी गठित

Giridih News : बगोदर प्रखंड की तिरला पंचायत में माले लोकल कमेटी का सम्मेलन सामुदायिक भवन डोरियो में सोमवार को हुआ. इसमें 19 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया.

बगोदर प्रखंड की तिरला पंचायत में माले लोकल कमेटी का सम्मेलन सामुदायिक भवन डोरियो में सोमवार को हुआ. इसमें 19 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया. पार्टी के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि पिछले पांच महीने से बगोदर के पांच प्रवासी मजदूर नाइजर में अपहृत हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार उनकी रिहाई के लिए अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है. कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पुलिसिया बर्बरता के मामले में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की राह पर चलने लगी है. जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, जो पुलिस की नाकामी को दर्शाता है. माले ज्वलंत मुद्दों को लेकर 23 दिसंबर को गिरिडीह में धरना देगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना में शामिल होने की अपील की. मौके पर मुखिया सरिता साव, पंसस संजीदा बेगम, फारुख अंसारी, नामधारी महतो, अनोज कुमार, गोवर्धन महतो, चंपा देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >