Giridih News :तीन खिलाड़ी बनीं योगासन स्पोर्ट्स का राज्यस्तरीय निर्णायक

Giridih News :धनबाद में पांच से सात जुलाई तक झारखंड योगासन स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित हुआ था. इसमें में राज्य से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. इस प्रशिक्षण शिविर में गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ की सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी व निमित सिंह ने भाग लिया था. सभी ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्यस्तरीय लेवल टू की निर्णायक बनीं.

धनबाद में पांच से सात जुलाई तक झारखंड योगासन स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित हुआ था. इसमें में राज्य से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. इस प्रशिक्षण शिविर में गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ की सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी व निमित सिंह ने भाग लिया था. सभी ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्यस्तरीय लेवल टू की निर्णायक बनी. स्पोर्ट संघ के जिला तकनीकी इंचार्ज सह कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने बताया कि इन तीनों के राज्यस्तरीय जज बनने पर गिरिडीह के खिलाड़ियों को तकनीकी रूप में मजबूत करने में मदद मिलेगी. जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए अब बाहर से जज नहीं बुलाना पड़ेगा. वहीं, जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि संघ को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से और अपडेट किया जा सके. कहा सोनी, मुक्ता व निमित के राज्यस्तरीय जज बनने से जिला योगासन संघ में हर्ष का माहौल है. संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जालान, संरक्षक नवीनकांत सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार के अलावा दयानंद जायसवाल, पुष्पा शक्ति, रोहित श्रीवास्तव, नीतेश नंदन, संजीत कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय ने तीनों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >