Giridih News :ट्रक की चपेट में आकर तीन घायल

Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर कर्णपुरा के पास शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये. तीनों को एनएच के एंबुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बेंगाबाद. बेंगाबाद गिरिडीह एनएच पर कर्णपुरा के पास शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये. तीनों को एनएच के एंबुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल कैलाश दास ने बताया वह शाम में कर्णपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप में रुका. बाइक में पेट्रोल लेने के बाद अपनी मां देवंती देवी और भाभी सुनीता देवी के साथ बेंगाबाद की ओर आ रहा था. पंप से निकलते ही बेंगाबाद की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया. ट्रक के ठोकर से बाइक सहित सड़क गिरकर तीनों लोग घायल हो गये. हो-हल्ला के बाद ट्रक रुक गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. बेंगाबाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >