चोरों ने नगदी समेत जेवरात पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने इस बार मुस्लिम मुहल्ला के एक घर में बुधवार की रात में चोरी की.

बगोदर.

बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने इस बार मुस्लिम मुहल्ला के एक घर में बुधवार की रात में चोरी की. हेसला मस्जिद पट्टी निवासी मो. रफीक अंसारी ने बताया कि सुबह चार बजे जब वे उठे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, इसके बाद वे नमाज के लिए घर से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान घर के सदस्यों ने बताया कि घर के कमरे का अलमीरा टूटा हुआ है. वहीं घर के एक कमरे का आलमीरा का लॉक टूटा हुआ है और समान बिखरा हुआ है. वहीं इसमें रखे 32 हजार नगद सहित हजारों रुपए मूल्य के आभूषण, मंगटिका, कान की बाली की चोरी हुई है. चोरों ने एक बार फिर छत के सहारे घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार की रात को भी बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला और घघरा में दो घरों में पांच लाख के आभूषण समेत नगदी की चोरी हुई थी. इधर बगोदर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >