Giridih News : वैवाहिक लग्न में हरिहरधाम में उमड़ रही है भीड़

Giridih News : अप्रैल माह में अभी तक हो चुके हैं 30 विवाह

Giridih News : खर्चीली शादियों से दूर बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम मंदिर में वैवाहिक लग्न शुरू होते ही शादी ब्याह करने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. हरिहरधाम मंदिर पूजा पाठ के अलावा शादी-ब्याह कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है. यहां राज्य के अलावा देश के विभिन्न कोने से भी लोग शादी-विवाह के लिए पहुंचते हैं. इस वर्ष में शुरू हुए वैवाहिक लग्न में बगोदर की हरिहरधाम मंदिर में अब-तक सौ शादियां हो चुकीं हैं. अप्रैल माह में अभी तक 20 विवाह हुए हैं. विवाह के लिए प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है. इधर, लोगों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में कई दुकानें भी सज गयीं हैं. यह स्थानीय लोगों के रोजगार का एक साधन है. वहीं, मंदिर और आसपास मैरेज हॉल भी बुक हैं. मंदिर परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगे हैं. भीड़ से यहां मेले का नजारा बना रहता है.

बगोदर-हजारीबाग रोड पर लगता है जाम :

मंदिर के पुरोहित विजय पाठक ने बताया कि इस वर्ष वर्ष लगन का अधिक मुहूर्त होने के कारण हरिहरधाम मंदिर में प्रतिदिन विवाह हो रहे हैं. इसके अलावा मुंडन, रिंग सेरेमनी, लड़का-लड़की देखने समेत अन्य अनुष्ठान के लिए भी लोग जुटते हैं. मंदिर में भीड़ के कारण लेकर बगोदर-हजारीबाग रोड में दिनभर जाम की स्थिति बन रही है. स्थानीय लोग आवागमन दुरुस्त करने में लगे रहते हैं. ऐसी मान्यता है कि हरिहरधाम मंदिर में विवाह करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >