सेंधमारी कर लैपटॉप समेत नगदी की चोरी

गुरुवार की सुबह जब दुकान की मालिक ज्योति शर्मा जब दुकान खोलने आईं, तो उनको इसकी जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

गिरिडीह.

नगर थाना क्षेत्र के जैन विद्यालय के सामने बीती रात मार्बल और ग्रेनाइट दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गुरुवार की सुबह जब दुकान की मालिक ज्योति शर्मा जब दुकान खोलने आईं, तो उनको इसकी जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. बताया गया कि स्टेशन रोड स्थित जैन विद्यालय के सामने ज्योति शर्मा के दुकान में सेंध मार कर चोरी की गयी. चोरों ने यहां से एक लैपटॉप और गौशाला में दान करने के लिए रखे गए दान पात्र से करीब सात हजार रुपए चुराए हैं.

ड��स्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >