Giridih News :वार्ड 23 में जलापूर्ति, सफाई और नाली समस्या का नहीं हुआ समाधान

Giridih News :नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में शहरी जलापूर्ति, गंदगी व नाली की समस्या है. पेयजलापूर्ति को लेकर यहां के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

गिरिडीह-रांची मार्ग के बगल स्थित इस वार्ड की आबादी लगभग 10 हजार है. यहां मतदाताओं की संख्या 3700 है. इस वार्ड अंतर्गत मोहलीचुआं, कोलडीहा, सात नंबर रोड, योगीटांड़ व भुइयांटोली मोहल्ला है. इस वार्ड की जनता नगर निगम की जलापूर्ति योजना का समुचित लाभ नहीं उठा पा रही है. वहीं, सीसीएल द्वारा आपूर्ति किये जाने वाली जलापूर्ति की भी व्यवस्था लचर है. लिहाजा गर्मी के दिनों में पानी को लेकर काफी परेशानी होती है. परेशान जनता का आक्रोश फूटता है, परंतु सिस्टम सिर्फ आश्वासन देकर चुप्पी साध लेता है.

ह्वीटी बाजार स्थित पानी टंकी से होती है जलापूर्ति

वार्ड में ह्वीटी बाजार परिसर स्थित पानी टंकी से जलापूर्ति होती है. यह जलमीनार 10 वर्ष पूर्व बना था. इस दौरान वार्ड की आबादी बढ़ी, लेकिन उस अनुपात में सुविधा बहाल नहीं हो पायी. इस वार्ड में कई लोग अपने-अपने घरों में बोरिंग की करवा रखी है.

नहीं होती नियमित रूप से सफाई

वार्ड की प्रमुख समस्या में नाली और सफाई भी है. नियमित सफाई होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगा रहता है. इससे लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि कचरे से निकलने वाली दुर्गंध से काफी दिक्कती होती है. साथ ही बीमारी की भी आशंका बनी रहती है. वहीं, नाली की सफाई भी ठीक से नहीं होती है. कई जगहों पर नाली का पानी सड़कों पर बहता है.

निवर्तमान वार्ड पार्षद का दावा

निवर्तमान वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने कहा कि वार्ड की समस्या समाधान करने को लेकर निरंतर प्रयास किया गया है. जनता के हित में रोड, नाली, आवास निर्माण का कार्य हुआ है. जरूरतमंदों को पेंशन की सुविधा दी गयी है. शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा दिया गया है. विकास के कई कार्य किये गये हैं. इस वार्ड में पानी की समस्या है. इस समस्या के समाधान करने के लिए कई बार आवाज उठायी हूं. सीसीएल से पानी की सप्लाई पानी पिछले एक साल से बंद है. इस ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >