स्थानीय ग्रामीण सुरेश यादव, लवकुश राणा, राहुल राणा, श्रीकांत यादव आदि ने बताया कि यह सड़क गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है और खराब हालत के कारण न केवल स्कूली बच्चों को कठिनाई झेलनी पड़ रही थी, बल्कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत हो रही थी. लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की इस पहल को गंभीरता से लेते हुए जर्जर सड़क का स्थायी समाधान किया जाये, ताकि आने वाले दिनों में फिर ऐसी स्थिति न बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
