मुहर्रम जुलूस में शान से लहराया तिरंगा

Giridih News :दाता शाह कमेटी शाह टोला मोहनपुर टुंडी रोड ने मुहर्रम जुलूस में शान से तिरंगा लहराया. एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया. शाह टोला से जुलूस मोहनपुर पहुंचा. मोहनपुर में रामनवमी पूजा समिति व ग्रामवासियों ने जुलूस का स्वागत किया.

दाता शाह कमेटी शाह टोला मोहनपुर टुंडी रोड ने मुहर्रम जुलूस में शान से तिरंगा लहराया. एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया. शाह टोला से जुलूस मोहनपुर पहुंचा. मोहनपुर में रामनवमी पूजा समिति व ग्रामवासियों ने जुलूस का स्वागत किया. दाता शाह कमेटी के मो सिराज, मो हसनैन, मो इम्तियाज, मो आशिक, मो हारुण रशीद, मो निजामुद्दीन, मो दानिश, मो सिराजुद्दीन, मो मनौव्वर सहित अन्य सदस्यों का रामनवमी पूजा समिति ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. पानी व शरबत की भी व्यवस्था की गयी थी. स्वागत करने वालों में मोहनपुर के पंसस प्रतिनिधि वीरेंद्र राय, रामेश्वर शर्मा, संतोष राणा, बिनोद शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सुनील मंथन शर्मा, मंतोष राणा, सुरेश राणा, धर्मेंद्र राणा, संजीत शर्मा, दिनेश राणा सहित गांव के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >