Giridih News :आस्था का केंद्र है सरिया का ठाकुरबाड़ी चैती दुर्गा मंदिर

Giridih News : बड़की सरैया नगर पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है. लगभग पांच एकड़ के परिसर में स्थापित आदिशक्ति मां दुर्गा का मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है. यहां 154 वर्षों से वैष्णवी रीति से चैती नवरात्र मनाया जाता रहा है. यहां दशमी को भव्य मेले का आयोजन होता है.

यहां प्रतिदिन सरिया प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य जगहों के श्रद्धालु सुबह-शाम पूजा व संध्या आरती करने आते हैं. मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण राधा स्वामी ठाकुर बाड़ी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा मंदिर की स्थापना बाबू ठाकुर दयाल राय व बाबू भट्ट राय की उपस्थिति में 1860 ई के करीब हुई थी. यहां लक्ष्मी नारायण भगवान तथा मां दुर्गा का मंदिर बनवाया गया व मूर्ति की स्थापना की गयी. आजकल संस्थापक सदस्यों की सातवीं पीढ़ी मंदिर का देखभाल कर रही है. फिलहाल श्री लक्ष्मी नारायण राधा स्वामी ट्रस्ट के स्थायी अध्यक्ष डीसी तथा कार्यकारी अध्यक्ष कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय हैं.

संस्थापक सदस्यों ने दान में दी 11 एकड़ जमीन

बताया गया कि संस्थापक सदस्यों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से 11 एकड़ जमीन दान में दी थी. इसमें पांच एकड़ जमीन पर ठाकुरबाड़ी व चैती दुर्गापूजा के लिए भव्य मंदिर बना हुआ है. मेला तथा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मेला परिसर में लक्ष्मी नारायण के अलावा श्री राम दरबार शिव परिवार हनुमान जी सहित विभिन्न देवी देवताओं के अलग-अलग मंदिर है. मंदिर की व्यवस्था व प्रतिदिन भोग के लिए खेती-बाड़ी की जाती है.

मंदिर में देवी की 11 प्रतिमाएं स्थापित

विदित हो कि पूर्व में चैती दुर्गा पूजा ठाकुरबारी परिसर में एक छोटे से मंदिर में होती थी मां दुर्गा का मंदिर जर्जर हो गया. वर्ष 2002 में बगल में मंदिर की जमीन पर भव्य मंदिर बनवाया गया. मंदिर में देवियों के कुल 11 रूपों की स्थापना हुई है. रामनवमी के अवसर पर मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा की पूजा की जाती है. ठाकुरबाड़ी मंदिर की स्थापना के प्रारंभ में महंत रामदास जी महाराज थे. उनके बाद राम लखन दास महंत बने. नौ दिनों तक पूजा तथा चंडी पाठ आचार्य मुकेश उपाध्याय करवाते हैं.

मंदिर से निकलती है झांकी

श्री राम मंडली अखाड़ा समिति चंद्रमणि सरिया खुर्द, श्री विष्णु मंदिर अखाड़ा समिति, थाना मंदिर अखाड़ा समिति, बड़की सरिया, पोखरियाडीह, खैराबाद अखाड़ा समिति सहित अन्य जगहों के झंडा का मिलन होता है. ठाकुरबारी मंदिर परिसर में मुख्य सड़क के किनारे हनुमान मंदिर है, जहां नैत्यक पूजा होती है. पुजारी भारत भूषण पांडेय तथा दिगंबर पांडेय हैं. इस मंदिर से श्री राम नवमी पूजा के दिन महावीर स्वामी का झंडा तथा झांकी निकल जाती है. यह पूरे सरिया बाजार में आकर्षण का केंद्र रहता है. हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजा को लेकर गठित समिति में अध्यक्ष भुवनेश्वर मंडल, सचिव केदार पंडित के अलावे सत्येंद्र सिंह, केदार पांडेय, हरिहर मंडल, जागेश्वर मंडल, राजू मंडल, शिव शंकर रूपांशु, शंभू महतो, बंटी पांडेय, देवाशीष बादल, अजीत मंडल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >